फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: बंद फ्लैट में लगी भीषण आग; लखनऊ गई थी किरायेदार छात्रा, सामान जलकर राख…दमकल ने पाया काबू

Sat, 24 Jan 2026 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शताब्दी नगर स्थित राम गंगा इंक्लेव के एक बंद फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे प्रतियोगी छात्रा की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि छात्रा हादसे के समय लखनऊ में थी, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में बंद फ्लैट में शनिवार को अचानक आग लग गई। फ्लैट में रहने वाली महिला काम से लखनऊ गई थी। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। शताब्दी नगर स्थित राम गंगा इंक्लेव अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर लखनऊ में रहने वाले मनीष का फ्लैट है।

विज्ञापन

इसमें चौबेपुर की रोशनी किरायेदार हैं, वो फ्लैट में अकेले ही रहती हैं। रोशनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। गुरुवार को आवश्यक कार्य से लखनऊ गई थी। शनिवार को फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन पड़ोसियों और गार्ड ने इसकी सूचना रोशनी और फायर बिग्रेड व पुलिस को दी।

Trending Videos
विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala



आग से कोई जनहानि नहीं हुई

सूचना मिलने पर पहुंची पनकी फायर बिग्रेड की दो फायर यूनिट ने फ्लैट का ताला तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग से रोशनी की गृहस्थी का सामान जलकर  राख हो गया है। पुलिस ने रोशनी को सूचना दे दी है। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। फ्लैट में रहने वाली महिला को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें