फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी, रिहर्सल में दिखा मिनी इंडिया, दिव्यांग बच्चों के हुनर से सजा परेड ग्राउंड

Sat, 24 Jan 2026 02:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 26 जनवरी के भव्य आयोजन के लिए पुलिस लाइन में ग्रैंड रिहर्सल किया। इस बार आईटीबीपी, पीएसी और एनसीसी के साथ दिव्यांग बच्चे भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। आईपीएस शिवा सिंह ने शहरवासियों से इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर इस बार कानपुर पुलिस कमिश्नरेट एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन की तैयारी में है। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह को भव्यता देने के लिए शनिवार को ग्रैंड रिहर्सल किया गया। इस बार परेड में न केवल खाकी का रौब दिखेगा, बल्कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और अर्धसैनिक बलों का शौर्य भी शहरवासियों को रोमांचित करेगा।

विज्ञापन

ग्रैंड रिहर्सल के दौरान पूरा परेड ग्राउंड देशभक्ति के तरानों से गूंज उठा। इस बार की परेड में विविधता का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जांबाज जवान, पीएसी की टुकड़ियां और पुलिस कर्मी,  एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड,  होमगार्ड्स की टुकड़ियां, विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि शामिल होंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी - फोटो : amar ujala



दिव्यांग बच्चों की परफॉर्मेंस बनेगी मिसाल

तैयारियों का जायजा लेने के बाद आईपीएस शिवा सिंह ने बताया कि इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह बेहद खास होने वाला है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह तैयार है। इस बार हमने एक नई और सराहनीय पहल की है। समारोह में दिव्यांग बच्चों को भी शामिल किया गया है। उनके द्वारा दी जाने वाली विशेष परफॉर्मेंस समाज को समावेशी संदेश देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें