फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पति के अवैध संबंध से आहत विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, परिजनों का आरोप- विरोध पर बेटी को पीटता था

Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पति के दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पिटाई से तंग आकर विवाहिता ने शादी की सालगिरह की रात फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका के परिजनों के आरोप पर से पश्चिमपारा पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रयागराज के करछना फत्तेपुर निवासी स्मिता (30) की शादी 20 जून 2014 को सतबरी गांव के जब्बर सिंह से हुई थी।

विज्ञापन


दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। जब्बर मूलरूप से बांदा जिले के कर्बी के रहने वाले हैं। स्मिता के भाई संजीव कुमार ने बताया कि बहनोई जब्बर के अन्य महिला से संबंध हैं। बहन स्मिता इसका विरोध करती तो बहनोई और ससुराल वाले आए दिन उससे मारपीट करते थे। इससे परेशान होकर बुधवार देर रात स्मिता ने फंदा लगाकर जान दे दी।

पति और ससुराल वाले शव लेकर बांदा कर्बी जा रहे थे, तभी उन्हें बहन की मौत का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें