फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति-पत्नी के रूप में रहने पर अड़ी युवतियों का थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा, बोलीं- हर हाल में साथ ही रहेंगी

Thu, 20 Jun 2024 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दो युवतियां पति-पत्नी के रूप में रहने पर अड़ गईं। युवतियों ने थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार माह पहले घर से लापता युवतियों को खोजकर पुलिस थाने ले आई। कई घंटे हाईवोल्टेड ड्रामा हुआ। दोनों युवतियों के परिजन समझाते रहे, मगर वह पति-पत्नी के रूप में रहने पर अड़ी रहीं। हालांकि मशक्कत के बाद दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कादरीगेट थाने के आवास विकास चौकी क्षेत्र की युवती चार माह पहले दूसरी युवती के साथ लापता हो गईं थीं।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद आवास विकास चौकी प्रभारी सुधा पाल और दरोगा अनिल सिकरवार ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दोनों युवतियों को खोज लिया। गुरुवार को पुलिस दोनों युवतियों को थाने लाई। सूचना मिलते ही परिजन भी थाने पहुंच गए।

जब परिजनों के साथ जाने की बात कही, तो युवतियों ने ड्रामा शुरू कर दिया। वह हर हाल में साथ-साथ रहने की बात कह रही थीं। अस्पताल निवासी युवती ने बताया कि वह पति और दूसरी युवती ने बताया कि वह पत्नी के रूप में रह रही हैं। वह हर हाल में एक साथ ही रहेंगी। कई घंटे ड्रामे के बाद आखिरकार दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इस दौरान कुछ तमाशबीन लोग भी खड़े दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें