फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने में लगाई थी आग, उपचार के दौरान महेश ने दम तोड़ा

Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर में पत्नी से विवाद के बाद थाने के भीतर खुद को आग लगाने वाले मजदूर महेश (38) की रविवार देर रात इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। महेश के परिजन ने उसके ससुरालवालों पर पिटाई व इसी से आहत होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाया। सोमवार को महेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। इसमें अस्पताल में भर्ती महेश ससुरालवालों पर आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन



महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोप संबंधी कोई तहरीर नहीं मिली है। बता दें कि बीती 14 जुलाई को थाना क्षेत्र के फुफवार राजथोक गांव निवासी महेश ने थाने के भीतर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। उसे बचाने में तीन पुलिसकर्मी भी झुलस गए थे। महेश के खिलाफ एक दिन पहले ही उसकी पत्नी पूनम ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महेश का कहना था कि उसकी पत्नी और ससुरालवाले उसे फंसा रहे हैं।
विज्ञापन

थाने में ही उसने चिल्लाते हुए कहा था कि मुझे इंसाफ चाहिए और खुद को आग लगा ली थी। महेश को 14 की शाम ही उर्सला से लखनऊ रेफर किया गया था। सोमवार को भी जारी वीडियो में महेश ने अपने ससुरालियों पर पिटाई का आरोप लगाया। महेश के भाई रोहित ने बताया कि रविवार को उन्होंने ससुरालियों के खिलाफ सचेंडी थाने में तहरीर दी है।

दीदी, हमें कुछ हो जाए तो इन्हें मत छोड़ना
सोमवार को महेश की बड़ी बहन दाया का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दया बता रही है कि घर पर किसी युवक के रुकने को लेकर महेश का अपनी पत्नी पूनम से विवाद हुआ था। इस पर पूनम मायके चली गई थी। आरोप है कि 12 जुलाई को जब महेश पत्नी को लेकर सचेंडी स्थित अपनी ससुराल पहुंचा तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वाले उसे घसीटते हुए थाने ले गए और वहां भी उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

13 जुलाई को महाराजपुर थाने में पत्नी ने उसके खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसके बाद महेश ने 14 जुलाई को महाराजपुर थाने में खुद को आग लगा ली थी। उर्सला में भर्ती रहने के दौरान महेश ने अपनी बहन से कहा था कि दीदी... यदि मुझे कुछ हो जाए तो इन लोगों को बिल्कुल मत छोड़ना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें