Kanpur News: कानपुर के ट्रांसपोर्टर से हुई 1.27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मुख्य आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूला है कि उसने ठगी के 54 लाख रुपये से नोएडा में सोना खरीदा और अमर तिवारी नाम के युवक के खाते में रकम ट्रांसफर की थी।
कानपुर में नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरके नगर अशोक नगर निवासी ट्रांसपोर्टर मोकम सिंह से बीते अगस्त 2025 माह में 1.27 करोड़ की साइबर ठगी हुई थी। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपी 2026 मार्च में अरशद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के पालघर निवासी मेराज अहमद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर शहर लेकर आई। आरोपी के पास से दो मोबाइल, दो सिम कार्ड व एक काला बैग मिला है। पुलिस उपायुक्त क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि घटना के दौरान ही 70 लाख रुपये फ्रीज कर लिया गया था, जबकि 54 लाख का सोना नोएडा से खरीदा गया था। आरोपी ने कबूला है कि उसने 54 लाख रुपये अमर तिवारी नाम के युवक के खाते में ट्रांसफर की थी।