फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: पांच साल में साढ़े चार गुना बढ़ी महेश त्रिवेदी की आय, करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक

Mon, 31 Jan 2022 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

किदवईनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी की आय पांच सालों में साढ़े चार गुना बढ़ गई। महेश और उनकी पत्नी करीब 1.38 करोड़ रुपये की चल और करीब 3.83 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को भरे गए नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में दी है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किदवईनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश त्रिवेदी की आय पांच सालों में साढ़े चार गुना बढ़ गई है। हालांकि, उनकी पत्नी आशा त्रिवेदी की बीते साल की वार्षिक आय में आधे से अधिक की कमी आई है। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को भरे गए नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2017-18 में 54 वर्षीय महेश त्रिवेदी की आय दो लाख 93 हजार 23 रुपये थी। जो 2021-22 में 14 लाख एक हजार रुपये हो गई। उनकी पत्नी की आय 2017-18 में चार लाख 48 हजार रुपये थी, जो पांच सालों में घटकर एक लाख 87 हजार रह गई। उनके दो बेटों शिवम और शुभम की वर्ष 2021-22 में वार्षिक आय 9 लाख 28 हजार रुपये है।

बीए तक पढ़े महेश के नाम से एक राइफल और एक रिवाल्वर है। उन्होंने अपनी पत्नी आशा के नाम पर भी एक राइफल और एक रिवाल्वर ले रखी है। एक राइफल बड़े बेटे शिवम के नाम पर है। उनके बैंक खाते में करीब 8.5 लाख हैं। महेश के पास 61 हजार 500 रुपये की नकदी है।
विज्ञापन


पत्नी के खाते में करीब 5.5 लाख रुपये, बड़े बेटे के खाते में 64 हजार 590 रुपये, मझले बेटे के खाते में 2150 रुपये और सबसे छोटे बेटे के खाते में 4509 रुपये हैं। हालांकि, बड़े बेटे की पत्नी के बचत खाते में 32 लाख 72 हजार 828 रुपये हैं।

महेश के पास दो कारें हैं। दंपती के पास करीब 32 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर हैं और पुत्र व उसकी पत्नी के पास करीब 20 लाख के गहने हैं। महेश और उनकी पत्नी करीब 1.38 करोड़ रुपये की चल और करीब 3.83 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं।

उनके चारों आश्रित करीब एक करोड़ की चल संपत्ति के मालिक हैं। आश्रितों में एक पुत्र व पुत्र वधु करीब दो करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं। महेश के खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें