फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाराजपुर में सड़क का शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का जेसीबी से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत

Tue, 07 Apr 2026 08:39 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भारी उत्साह देखने को मिला और बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद जनता का अभिवादन करते सतीश महाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम के दौरान सतीश महाना का भव्य स्वागत किया गया। जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया, वहीं ढोल-ताशों की गूंज के बीच समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में जनता कार्यक्रम में डटी रही। अपने संबोधन में सतीश महाना ने कहा कि वर्ष 2012 से पहले क्षेत्र की स्थिति अलग थी, लेकिन अब लगातार विकास कार्यों की श्रृंखला चलाई जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क का शिलान्यास करते सतीश महाना - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि पहले “छावनी जैसा विकास महाराजपुर की आस” कहा जाता था, जिसे अब जनता के सहयोग से साकार किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में विकास की गति और तेज की जाएगी और क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य करण महाना, मंडल अध्यक्ष अनीता परमार, महामंत्री शत्रुघ्न सिंह, कैलाश पांडे और भवानी शंकर राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें