फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: सड़क के भूमि पूजन में 'गुलाबो-सिताबो' सा दंगल, भिड़ गईं दो महिला विधायक; श्रेय की जंग में कहासुनी

Tue, 07 Apr 2026 07:57 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश की सियासत में 'क्रेडिट वॉर' कोई नई बात नहीं है, लेकिन मंगलवार को फतेहपुर के खागा क्षेत्र में जो हुआ, उसने फिल्मी पर्दे की 'गुलाबो-सिताबो' की तकरार को भी पीछे छोड़ दिया। मामला 28 करोड़ की लागत से बनने वाली 11 किलोमीटर लंबी सड़क के भूमि पूजन का था, जहाँ खागा की भाजपा विधायक कृष्णा पासवान और हुसैनगंज की सपा विधायक ऊषा मौर्या के बीच 'पूजा की कुर्सी' और 'काम के श्रेय' को लेकर जमकर जुबानी तीर चले।
विज्ञापन
भूमि पूजन के दौरान आपस में बहस करतीं विधायक: वीडिओ ग्रैब - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमान मंदिर में छिड़ा कुर्सी युद्ध 

विज्ञापन

हुसैनगंज और खागा विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले खागा-नौबस्ता मार्ग के निर्माण के लिए बड़ा हनुमान मंदिर में भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। शुभ मुहूर्त के अनुसार, खागा विधायक कृष्णा पासवान पहले ही पूजा स्थल पर पहुँच चुकी थीं और मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन कर रही थीं। तभी अपने लाव-लश्कर और समर्थकों के साथ हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या भी वहाँ पहुँच गईं। पंडाल में माहौल तब गरमाया जब ऊषा मौर्या के समर्थकों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि आचार्य केवल खागा विधायक से ही मुख्य पूजा क्यों करवा रहे हैं? समर्थकों का कहना था कि चूंकि सड़क का बड़ा हिस्सा (7 किलोमीटर) हुसैनगंज में आता है, इसलिए उनकी विधायक का मान-सम्मान प्रथम होना चाहिए।



http://

विज्ञापन

इस पर दोनों विधायकों के बीच पूजा में बैठने और नेतृत्व को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।  हालांकि बाद में ऊषा मौर्य भी पूजन में शामिल हुईं, लेकिन उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए इसे अपना अपमान बताया। उनका कहना है कि संबंधित सड़क दोनों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरती है। इसमें चार किमी खागा और सात  किमी हुसैनगंज क्षेत्र में आती है। इसलिए उन्हें भी विधिवत  पूजन में शामिल किया जाना चाहिए था।  खागा विधायक कृष्णा पासवान का कहना है कि भूमि पूजन उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहा था और इस सड़क के निर्माण प्रस्ताव की पैरवी उन्होंने ही की है। उनके प्रयासों से ही परियोजना को स्वीकृति मिली, इसलिए कार्यक्रम का आयोजन खागा क्षेत्र में किया गया। उन्होंने पूजन के दौरान माहौल खराब करने की निंदा की।
विज्ञापन

हालांकि बाद में ऊषा मौर्य भी पूजन में शामिल हुईं, लेकिन उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए इसे अपना अपमान बताया। उनका कहना है कि संबंधित सड़क दोनों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरती है। इसमें चार किमी खागा और सात  किमी हुसैनगंज क्षेत्र में आती है। इसलिए उन्हें भी विधिवत  पूजन में शामिल किया जाना चाहिए था। खागा विधायक कृष्णा पासवान का कहना है कि भूमि पूजन उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहा था और इस सड़क के निर्माण प्रस्ताव की पैरवी उन्होंने ही की है। उनके प्रयासों से ही परियोजना को स्वीकृति मिली, इसलिए कार्यक्रम का आयोजन खागा क्षेत्र में किया गया। उन्होंने पूजन के दौरान माहौल खराब करने की निंदा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें