ग्वालटोली और नवाबगंज थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह दो अलग-अलग जगह आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दोनों ही जगह कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया। आग से किसी प्रकार का कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। ग्वालटोली में चूड़ी वाली गली निवासी गुड्डू के घर पर एलपीजी सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग से दहशतजदा परिवार के लोग घर से बाहर भाग गए।
10:18 बजे मिनी कंट्रोल रूम में मिली सूचना के आधार पर कर्नलगंज फायर स्टेशन से पहुंचे दमकल कर्मियों ने तत्काल आग को बुझा दिया। वहीं, नवाबगंज इलाके में मैनावती मार्ग पर स्थित एनआरआई सिटी के जंगल में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने 10:18 बजे घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी।