फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार, शादी और अपहरण: रोते हुए हंसिका ने भाई से कहा- पापा से बोल दो... बचा लें हमको, ये आखिरी कॉल है

Tue, 08 Aug 2023 09:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर पुलिस ने प्यार, शादी और अपहरण के त्रिकोण की अजीबोगरीब दास्तान को सुलझा लिया है। युवती ने खुद की अपने अपहरण की कहानी गढ़ी थी। जेल जाने के बाद हंसिका की छोटे भाई और पिता से बातचीत की कुछ फोन रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस पर हंसिका भाई से रोते हुए कहती है...पापा से बोल दो...आज बचा लें हमको...ये आखिरी कॉल है। 
विज्ञापन
युवती ने रची खुद के अपहरण की साजिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल जाने के बाद हंसिका की छोटे भाई और पिता से बातचीत की कुछ फोन रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन ऑडियो को सुनने से ही साफ लग रहा था कि पूरे प्रकरण में हंसिका की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन


पहली रिकॉर्डिंग में हंसिका अपने भाई से मम्मी से बात कराने के लिए कहती है। भाई बताता है कि तुम्हारे अपहरण की बात सुनने के बाद से मम्मी की तबीयत खराब है। हंसिका फिर अपने पापा के बारे में पूछती है। भाई बताता है कि पापा रुपयों का इंतजाम करने गांव गए हैं। 

इस पर हंसिका भाई से रोते हुए कहती है...पापा से बोल दो...आज बचा लें हमको...ये आखिरी कॉल है। भाई पूछता है कि तुम कहां हो...तो कहती है हमें नहीं पता। भाई के कुछ और सवाल करने पर वह हैलो-हैलो कहते हुए फोन काट देती है।
विज्ञापन


रविवार को हंसिका की अपने पिता से बात होती है। हंसिका के पिता ने उससे कहा कि बेटा रुपयों के इंतजाम के लिए गांव आए हैं। सोमवार दोपहर तक पांच लाख का इंतजाम हो पाएगा।

इस पर हंसिका पांच लाख के लिए ही राजी हो जाती है और रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहती है। बोलती है...पापा जी कल 11 बजे तक रुपये ट्रांसफर कर देना तो ये लोग हमें छोड़ देंगे। इस आखिरी कॉल के बाद ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
 

वॉयस चेंजर एप की मदद से करता था कॉल
राज ने पुलिस को बताया कि वह हंसिका के पिता से बात करता था तो वॉयस चेंजर का इस्तेमाल करता था। दोनों के संबंधों की जानकारी हंसिका के माता-पिता को नहीं थी। सिर्फ हंसिका का छोटा भाई ही राज से दो-तीन बार मिला था। राज ने यह भी कहा कि भले ही उसे जेल भेज दिया जाए, लेकिन वह हंसिका का साथ कभी नहीं छोड़ेगा। मीडिया के पूछने पर उसने बताया कि अपहरण और फिरौती का प्लान हंसिका का ही था।
 

हंसिका के खाते में मंगवाना चाहते थे रकम
पुलिस के अनुसार दोनों लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। पहले लखनऊ गए। वहां एटीएम से एक हजार रुपये निकाले। इसके बाद गोंडा, अयोध्या और फिर बस्ती पहुंचे। वह बस अपनी लोकेशन बदल रहे थे। फिरौती की रकम को हंसिका के बैंक खाते में मांगी गई। डीसीपी के अनुसार मई में रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद दोनों ने इस प्लान पर काम शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन

लूट और चोरी में राज जा चुका जेल
पुलिस के अनुसार राज 2020 में गोविंदनगर थाने से लूट के मामले में जेल भेजा जा चुका है। इसके पहले उसने अपने हिस्ट्रीशीटर भाई के साथ मिलकर पनकी की एक फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना में भी दोनों भाइयों ने फैक्टरी मालिक और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रची थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें