कानपुर में सोमवार को तीन पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया गया। जिसमें तार्किक प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए वहीं हिंदी भी आसान नहीं रही।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक के लिए हुई प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र ने प्रतिभागियों को खूब उलझाया। जहां तार्किक प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए वहीं हिंदी भी आसान नहीं रही। प्रश्न पत्र में डेढ़ सौ प्रश्न थे। इसमें तार्किक, सामान्य ज्ञान और हिंदी के पचास-पचास प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
गोविंद नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने आए लखनऊ के राजेश ने बताया के हिंदी भी इतनी आसान नहीं रही जितनी उम्मीद थी। अलंकार से लेकर तद्भव तत्सम हो या पर्यायवाची और मुहावरे सभी को हल करने में काफी मुश्किल हुई। वहीं समान ज्ञान के प्रश्न इनकी अपेक्षा कुछ आसान थे जबकि तार्किक प्रश्नों को हल करने में सबसे ज्यादा समस्या हुई।