फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: लोडर ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, ईंट-भट्ठे से लौट रहे युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 Jul 2026 12:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में परास चौराहा के पास बुधवार रात एक अनियंत्रित लोडर ने साइकिल से जा रहे युवक को टक्कर मार दी और पलट गया। इस भीषण हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और सड़क पर पलटा लोडर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास चौराहा के थोड़ा आगे बुधवार की रात साइकिल से जा रहे युवक को टक्कर मारते हुए लोडर पलट गया। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

परास गांव निवासी रामचंद्र (30) मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी व डेढ़ साल की बेटी का भरण पोषण करता था। उसका बड़ा भाई हरवंशलाल एक ईट-भट्ठे में रहकर काम करता है। बुधवार की शाम रामचंद्र भाई से मिलने ईट-भट्ठा गया था। इसके बाद रात होने पर वह साइकिल से घाटमपुर अपनी बहन के यहां जा रहा था।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जैसे ही वह परास चौराहे के कुछ पहले पहुंच, तभी लोडर उसे टक्कर मारते हुए जा पलटा। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी भिजवाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें