फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: चांदूपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, गोदाम में पड़ा मिला शव

Thu, 30 Jul 2026 12:35 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: अजीतमल कोतवाली अंतर्गत अनंतराम चौकी क्षेत्र के चांदूपुर गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर बनी एक गोदाम में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। मृतक मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला था और पिछले करीब चार महीनों से चांदूपुर में अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था।
विज्ञापन
वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रहने वाले थे मृतक

जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादपुर गांव निवासी रामौतार दोहरे (75) पुत्र जिया लाल बीते चार महीनों से अजीतमल के चांदूपुर गांव में रहने वाली प्रेमा देवी के यहां रह रहे थे। मृतक रामौतार चार भाइयों और दो बहनों के बीच अविवाहित थे।

विज्ञापन

बुरी आदतों से परेशान होकर छोड़ा था घर

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रामौतार अत्यधिक शराब पीने और जुआ खेलने के आदी थे। अपनी इन्हीं बुरी आदतों के कारण वे अपना पैतृक गांव छोड़कर रिश्तेदारी में रहने आ गए थे। हालांकि, यहां आने के बाद भी उनकी दिनचर्या और आदतों में कोई सुधार नहीं आया। शराब और जुए की लत को लेकर अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती थी।

तीन दिन से गोदाम में सो रहे थे रामौतार

बताया जा रहा है कि आदतों में सुधार न होने पर प्रेमा देवी से किसी बात पर नाराजगी हो गई। इसके बाद रामौतार बीते तीन दिनों से घर छोड़कर गांव के बाहर बनी एक गोदाम में रहने चले गए थे। वह गोदाम के भीतर ही चारपाई डालकर सो रहे थे। गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे, तो उन्होंने रामौतार को चारपाई पर मृत अवस्था में देखा।

परिजनों को दी गई सूचना

वृद्ध की मौत की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी प्रेमा देवी और मृतक के भाइयों को दी। सूचना मिलते ही कानपुर देहात से उनके भाई चांदूपुर गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी स्थानीय पुलिस को मामले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई। फिलहाल परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें