http://
निर्धारित मूल्य से 50 रुपये अधिक वसूले
ड्राई डे का फायदा उठाते हुए पियक्कड़ों से प्रति बोतल निर्धारित मूल्य से 50 रुपये अधिक वसूले गए। ठीक ऐसा ही नजारा चकेरी थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित रामादेवी चौराहे के शराब ठेकों पर भी देखने को मिला, जहां बेखौफ होकर दिनभर ब्लैक में शराब बेची गई।
थाना प्रभारी बोले- वीडियो संज्ञान में नहीं
चकेरी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि अवैध शराब बिक्री से जुड़ा कोई भी वायरल वीडियो फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं आया है। उधर, क्षेत्रीय नागरिकों ने आबकारी आयुक्त और पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कराकर नियमों का उल्लंघन करने वाले ठेकेदारों और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।