फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हाईटेंशन लाइन पर गिरी आकाशीय बिजली, 16 गांवों की बिजली गुल…केस्को ने मरम्मत कर बहाल की आपूर्ति

Fri, 19 Sep 2025 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केस्को के अवर अभियंता सूरज शुक्ला ने बताया कि बिजली गिरने से 14 जगह इंसुलेटर फुंक गए थे जिन्हें बदला गया। रात आठ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
अनवरगंज में बिजली चोरी के लिए चेकिंग अभियान चलाते केस्को की रेड टीम के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बारिश से बिठूर में हाईटेंशन लाइन पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे 16 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। केस्को कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया और रात आठ बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। दोपहर के समय तेज बारिश के दौरान बैकुंठपुर में जगन्नाथ मंदिर के सामने हाईटेंशन लाइन पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे कई जगह इंसुलेटर फुंक गए। ब्रेकडाउन की वजह से बिठूर कस्बे, बैकुंठपुर, तिसजा, रमेलनगर, पैगूपुर, भिड़ईया, ईश्वरीगंज समेत 16 गांव प्रभावित हुए। केस्को के अवर अभियंता सूरज शुक्ला ने बताया कि बिजली गिरने से 14 जगह इंसुलेटर फुंक गए थे जिन्हें बदला गया। रात आठ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
Trending Videos

मरम्मत करता केस्को कर्मी - फोटो : amar ujala
बारिश से कई सब स्टेशनों में हुए फॉल्ट, घंटों गुल रही बिजली
बारिश की वजह से गुरुवार को कई सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केशवपुरम सबस्टेशन के अंतर्गत मसवानपुर के सिलिंडर चौराहे पर आकाशीय बिजली गिरने से 400 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इन्सुलेटर फटने से ट्रांसफार्मर में पानी चला गया। इससे दोपहर तीन बजे से देर रात तक बिजली गुल रही। महाबलीपुरम में भी 250 केवीए ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली की चपेट में आया लेकिन केस्को टीम ने उसे बचा लिया। मरम्मत के बाद सप्लाई चालू हो गई। बारिश से दयानंद विहार, नवशीलधाम, गुलमोहर फीडर में फॉल्ट हो गए। शताब्दीनगर सबस्टेशन, दबौली सबस्टेशन, हॉर्समैनबाग, बारादेवी में बिजली संकट रहा। शाम को स्वर्ण जयंती विहार सेक्टर पांच में वोल्टेज की समस्या, सुजातगंज, मंगला विहार और बी ब्लॉक श्यामनगर में इनकमर फॉल्ट, गौशाला, बारादेवी में देर रात तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बिजली चोरी की जांच करते केस्को टीम के सदस्य - फोटो : amar ujala
पूर्व पार्षद के आवास समेत आठ परिसरों से पकड़ी गई बिजली चोरी
केस्को की रेड टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार दो दिन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सपा के पूर्व पार्षद मन्नू रहमान के आवास समेत आठ भवनों में बिजली चोरी पकड़ी गई। पूर्व पार्षद के हॉस्पिटल रोड परेड स्थित घर में चोरी पकड़े जाने पर उनकी पत्नी गुड़िया रहमान पर रिपोर्ट दर्ज की गई। कर्नलगंज निवासी अफसर जहां, अनवर जहां, चांदनी बेगम, नफीसा, छोटे मियां हाता निवासी रेशमा और गांधीनगर के अजय कुमार शुक्ला के परिसर में बिजली चोरी पकड़ी गई जबकि लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी के प्रकाश बाजपेई के परिसर में 12 किलोवाट की काॅमर्शियल बिजली चोरी मिली। सभी पर केस्को के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें