हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह से पहले अपनी टीम से विश्वविद्यालय के हॉस्टल विभाग का निरीक्षण करवाया था। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों का जिक्र उन्होंने भरे मंच से किया। हालांकि, इस बार उन्होंने विनम्रता और मजाकिया लहजे में गलतियों को उजागर किया और उन्हें सुधारने की बात कही। उन्होंने छात्रों से भी इसमें सहयोग करने का आग्रह किया, जिसमें सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को टूटे हुए बाथरूम ठीक करने की जिम्मेदारी लेने को कहा गया। इसके अलावा, उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं से महीने में एक बार खुद भोजन पकाने का आग्रह किया।