फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नरवल में लेखपालों का प्रदर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, बोले- डीएम को ज्ञापन भी सौंपेंगे

Sat, 03 Oct 2026 12:35 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहले ही संपूर्ण समाधान दिवस पर नरवल तहसील में लेखपालों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लेखपालों ने 2800 ग्रेड-पे, अंतरमंडलीय तबादलों और भत्ते बढ़ाने जैसी पुरानी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लेखपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवागत जिलाधिकारी महेंद्र सिंह के पहले ही संपूर्ण समाधान दिवस पर नरवल तहसील में लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आज शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के बहिष्कार का ऐलान किया है।

विज्ञापन

संघ के तहसील अध्यक्ष अनुपम पटेल ने बताया कि सभी लेखपाल सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील के मुख्य गेट पर धरने पर रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। अनुपम पटेल ने बताया कि लेखपाल पिछले 10 साल से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

http://



16 साल से लंबित भत्ता बढ़ाने की मांग

14 सितंबर को ज्ञापन देने के बाद 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों का बहिष्कार चल रहा है, लेकिन शासन स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रमुख मांगों में ग्रेड पे 2800 करने, वेतन विसंगति दूर करने, आठ साल से लंबित अंतरमंडलीय ट्रांसफर शुरू करने, दो साल से रुकी प्रमोशन लिस्ट जारी करने और 16 साल से लंबित भत्ता बढ़ाने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

17 व 24 अक्टूबर को तहसील व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
लेखपालों ने चेतावनी दी है कि गुरुवार को ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर काम, 12 को रक्तदान शिविर, 14 को बाइक रैली और 17 व 24 अक्टूबर को तहसील व जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें