कानपुर में शनिवार को नरवल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ, जिसमें लेखपाल संघ उप शाखा नरवल ने पूरे कार्यक्रम का बहिष्कार किया। बहिष्कार घटना के विरोध में था, जिसमें फैजुल्लापुर गांव के लेखपाल वेद प्रकाश पर अवैध कब्जेदारों ने मारपीट की और अभिलेख नक्शा लूट लिया था। पुलिस ने शिकायत पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
इसे आरोपियों को बचाने का प्रयास माना जा रहा है। लेखपाल का कहना है कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसी के विरोध में शनिवार को लेखपालों ने एसीपी चकेरी अभिषेक पांडे को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में एफआईआर होनी चाहिए, जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।