फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गेस्ट हाउस के बाहर मिला अधिवक्ता का शव, फोन पर पत्नी से कहा था- थोड़ी देर में घर आऊंगा, जांच शुरू

Tue, 20 Oct 2026 03:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र गेस्ट हाउस के बाहर अधिवक्ता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में बर्रा स्थित बली का पुरवा में सोमवार देर शाम अधिवक्ता रितेश यादव (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गेस्ट हाउस के बाहर पड़ा मिला। परिजन के अनुसार करीब आधे घंटे पहले ही उसने फोन पर पत्नी से थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

परिजन ने मौत पर सवाल उठाते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।  बली का पुरवा निवासी शिव सिंह यादव किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा रितेश अधिवक्ता होने के साथ ही घर से कुछ दूरी पर शिव पैलेस नाम से गेस्ट हाउस भी संचालित करता था। परिजन के मुताबिक, सोमवार देर शाम रितेश गेस्ट हाउस में था। इस दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर घर आने के बारे में पूछा , तो उसने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही।

Trending Videos

मौत होने की वजह की जांच होनी चाहिए
करीब आधे घंटे बाद दोबारा फोन करने पर उसने कॉल रिसीव नहीं की।  इसी बीच कुछ लोगों ने परिजनों को रितेश की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। परिजन गेस्ट हाउस पहुंचे तो पता चला कि उसे अस्पताल ले जाया गया है। वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन का कहना है कि पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान रितेश सामान्य था। ऐसे में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने और मौत होने की वजह की जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।गुजैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें