फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव की तैयारी पूरी, सुबह 9 बजे से डीएवी कॉलेज में पड़ेंगे वोट

Tue, 18 Oct 2022 08:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 67 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके लिए 14 बूथों पर 6460 मतदाता मतदान करेंगे। मतगणना बुधवार को लॉयर्स एसोसिएशन के रामकुमार शुक्ला हॉल में होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान होगा। 20 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 67 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके लिए 14 बूथों पर 6460 मतदाता मतदान करेंगे। पूरा चुनाव सीसीटीवी कैमरों और भारी पुलिस बल की देखरेख में होगा।

विज्ञापन


चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना बुधवार को लॉयर्स एसोसिएशन के रामकुमार शुक्ला हॉल में होगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन युद्धवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को लॉयर्स एसोसिएशन में प्रत्याशियों संग बैठक हुई। इसमें बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष की मौजूदगी में चुनाव आचार संहिता का विमोचन भी किया गया।

चुनाव अधिकारी राजेश यादव व अश्वनी आनंद ने बताया कि कचहरी से मतदान स्थल तक मतदाताओं को लाने और ले जाने के लिए 12 ई रिक्शा भी लगाए गए हैं। मतदान स्थल पर प्रवेश से लेकर निकास तक लगभग 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतदान स्थल पर बैलेट पेपर देने के लिए सोल्जर बोर्ड से 32 पूर्व सैनिकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

यहां से होगा प्रवेश और निकासी
- बूथ नं. 1 से 7 तक जाने के लिए मतदाताओं को एक नंबर गेट से प्रवेश दिया जाएगा 
- बूथ नं. 8 से 14 तक के मतदाताओं को दो नंबर गेट से प्रवेश मिलेगा। 
- सारे मतदाता गेट नं. 3 से वापसी करेंगे। 
- बुजुर्ग मतदाताओं के वोट बूथ नं. 1 व 2 पर पड़ेंगे उनकी वापसी उसी प्रवेश द्वार से होगी। 

सीओपी कार्ड व क्यूआर कोड स्लिप जरूरी
मतदान के लिए मतदाताओं को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (सीओपी) कार्ड व क्यू आर कोड वाली पर्ची लाना जरूरी है। को-ऑपरेटिव बैंक तिराहे पर ही लगी बैरिकेडिंग पर चेकिंग शुरू हो जाएगी। बिना कार्ड दिखाए किसी अधिवक्ता को आगे जाने नहीं दिया जाएगा।

पीएसी व आरएएफ रहेगी तैनात
मतदान शांतिपूर्ण कराने को भारी पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। डीसीपी, एडीसीपी समेत लगभग 1100 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं। एक कंपनी पीएसी व आरएएफ भी तैनात रहेगी।

अध्यक्ष में पांच, महामंत्री में नौ प्रत्याशी मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए श्याम नारायण सिंह, रवींद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार पांडे, रमेश चंद्र वर्मा, राम ओंकार विश्वकर्मा, महामंत्री पद के लिए अजय प्रकाश अगिभनहोत्री, राजीव यादव, अभिषेक तिवारी, पारसनाथ शर्मा, शरद कुमार शुक्ला, संतोष कुमार सिंह, अखिलेश कुमार गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव,  मो.इफ्तिखार जमशेद मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष में पांच, कनिष्ठ में छह, कोषाध्यक्ष में छह, संयुक्त मंत्री प्रशासन में सात, प्रकाशन में तीन, पुस्तकालय में आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ में आठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी में 10 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं।

आंकड़ों की नजर से चुनाव
- 20 सदस्यीय कार्यकारिणी
- 67 प्रत्याशी मैदान में
- 14 बूथों पर होगा मतदान
- 6460 मतदाता करेंगे मतदान
- 60 सीसीटीवी कैमरे करेंगे निगरानी
- 32 पूर्व सैनिक देंगे बैलेट पेपर
विज्ञापन

लॉयर्स एसोसिएशन का चुनाव आज, बदला रहेगा यातायात
लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को यातायात में बदलाव किया गया। यह व्यवस्था सुबह छह बजे से मतदान समाप्ति पर लागू रहेगी।
-  ग्रीनपार्क चौराहे से कोई भी वाहन (दो पहिया, चार पहिया अथवा भारी वाहन) डीएवी की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से बाएं ग्रीनपार्क स्टेडियम के पीछे वाले मार्ग से होते हुए डीएवी तिराहा व वीआईपी रोड जा सकेंगे।
- मधुबन तिराहा से कोई भी वाहन डीएवी की तरफ नहीं जा सकेगा। ये वाहन पुलिस ऑफिस, कचहरी से सीधे चेतना चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- चेतना चौराहा से कोई भी वाहन सरसैया घाट चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। ये वाहन दाहिने मुड़कर व्यायामशाला होते हुए गंतव्य को जाएंगे। 
- सरसैया घाट से कोई भी भारी वाहन डीएवी कॉलेज की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन सरसैया घाट चौराहे से चेतना चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- पुलिस कार्यालय के सामने से कोई भी वाहन तिकोनिया पार्क से महिला थाने की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन चेतना चौराहा व मधुबन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

अपील
पुलिस कमिश्नर ने अधिवक्ताओं से अपील की है कि अधिवक्ता अपने वाहन चेतना चौराहे से लेकर पुलिस कार्यालय मार्ग पर खड़े न करें। वह अपने वाहन पुलिस कंट्रोल रूम के ग्राउंड और जेएनके डिग्री कॉलेज के ग्राउंड में खड़ा करें जिससे कि आम जनमानस को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें