फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 16 साल पहले हुई हत्या के मामले में दोषी वकील को उम्रकैद की सजा, 12 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Wed, 21 Jan 2026 12:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हत्या की 16 साल पुरानी घटना में दोषी रावतपुर निवासी अधिवक्ता गौरव शुक्ला को अपर जिला जज 18 राकेश कुमार तिवारी ने उम्रकैद और 12 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की आधी धनराशि मृतक के वारिसानों को दी जाएगी।

विज्ञापन


संतोष कुमार गुप्ता ने रावतपुर हाईवे के पास स्थित एक दुकान से 16 नवंबर 2009 को एक सीडी खरीदी। घर ले जाकर उसे चलाया तो नहीं चली। वह लौटकर दुकानदार के पास गया और कहा कि असली सीडी मांगी थी तो पायरेटेड सीडी क्यों दे दी। सीडी बदलने को कहा तो दुकानदार ने आधे घंटे बाद आने की बात कही।

संतोष अपने साथी ज्ञान प्रकाश, रवि प्रकाश, प्रभाकर को भी साथ ले गया था। विवाद होने लगा तो दुकान में मौजूद गौरव ने रिवाल्वर निकाल ली जिस पर सभी भागने लगे तो पीछे से फायर झोंक दिया। गोली ज्ञानप्रकाश को लगी जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान हैलट में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गौरव के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी गई थी। अभियोजन की ओर से दस गवाह कोर्ट में पेश किए गए। गौरव ने खुद को एलएलबी और एलएलएम पास बताते हुए खुद को बेगुनाह बताया था। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने गौरव को हत्या का दोषी मानकर सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें