फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे पार कर रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, मौत से मचा कोहराम, चालक मौके से फरार

Thu, 05 Nov 2026 05:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सचेंडी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चकरपुर मंडी के सामने हाईवे पार कर रहे मजदूर अतुल कुमार (41) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अतुल सड़क पार कर दूसरी ओर सामान लेने जा रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। 

विज्ञापन


नौबस्ता थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी अतुल कुमार म चकरपुर मंडी में पल्लेदारी करते थे। परिवार में मां, पत्नी तन्नू और बड़ा भाई मुकेश हैं। भाई मुकेश के मुताबिक, अतुल बुधवार सुबह रोज की तरह काम पर गए थे। देर शाम मंडी के सामने हाईवे पार कर दूसरी ओर सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मंडी में काम करने वाले अतुल के साथी घटनास्थल पर पहुंचे। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें