फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खेत में सो रहे किसान की ईंट-पत्थर से वार कर नृशंस हत्या, इस हालत में मिला शव

Wed, 04 Aug 2021 01:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस को खेत के पास ही उनकी बाइक मिली है। वहां से वह ट्यूबवेल तक पैदल गए थे। आशंका है कि रात में जब वह सो रहे थे तब हत्यारों ने हमला कर उनको मार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिधनू के हाजीपुर गांव बाहर खेत में सो रहे किसान की सोमवार रात ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


मृतक के दामाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है। बिधून के मटियारी गांव निवासी विजय मिश्रा उर्फ बब्बू (62) पेशे से किसान थे। उनकी दोनों बेटियों लक्ष्मी व अंशु की शादी हो चुकी है।

बिधून के हाजीपुर गांव में लक्ष्मी की शादी हुई है। लक्ष्मी के पति कौशल किशोर त्रिवेदी ने बताया कि विजय उनकी व उनके परिवार की खेती की देखरेख करते थे। इसलिए वह अक्सर गांव आते थे और खेत में ही रुक जाते थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे विजय हाजीपुर पहुंच कौशल से मिले थे। इसके बाद वहां से चले गए थे।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे उनकी बेटी ने उनसे फोन बातचीत की। इधर मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने देखा कि गांव के बाहर खेत में ट्यूबवेल के पास खून  लथपथ विजय की लाश पड़ी है। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि  संपत्ति विवाद, रंजिश और अवैध संबंध के बिंदु पर जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

मोबाइल भी लूट ले गए हत्यारे 
पुलिस को खेत के पास ही उनकी बाइक मिली है। वहां से वह ट्यूबवेल तक पैदल गए थे। आशंका है कि रात में जब वह सो रहे थे तब हत्यारों ने हमला कर उनको मार दिया। उनका मोबाइल भी बदमाश लूट ले गए हैं। सर्विलांस की मदद से उसकी आखिरी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। सीडीआर भी खंगाली जा रही है। जिससे पता चल सके कि आखिर विजय की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। 

धारदार हथियार से भी वार करने की आशंका 
विजय के चेहरे पर ईंट-पत्थर से ताबड़तोड़ वार हुए थे। एक तरह से पहचान मिटाने का प्रयास किया गया। फोरेंसिक टीम को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिसमें आशंका है कि धारदार हथियार से भी चेहरे पर वार किए गए हैं। हालांकि घटना स्थल पर केवल ईंट खून से सनी हुई मिली है। कौशल किशोर की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें