फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एनआरआई के घर से चाबी बनाने वाले ने नकदी-जेवर उड़ाए, घर पर अकेले रहते बुजुर्ग दंपती

Tue, 14 Jul 2026 11:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बेटा अमेरिका में रहता है। बुजुर्ग दंपती घर पर अकेले रहते हैं। मामला गोविंदनगर थानाक्षेत्र का है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में रह रहे एनआरआई के बुजुर्ग माता-पिता को चाबी बनाने वाले भाइयों ने अपना निशाना बना लिया। अलमारी के लॉकर से करीब 80 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवर चोरी कर ले गए। गोविंदनगर के 11 ब्लॉक में रहने वाले अशोक अरोड़ा पहले ढाबा चलाते थे। बेटे के अमेरिका में बस जाने के बाद उन्होंने ढाबा बंद कर दिया और पत्नी के साथ रहते हैं।

विज्ञापन


रविवार को पार्क के गेट की चाबी बनवाने के लिए उन्होंने एक चाबी बनाने वाले को बुलाया था। वह अपने भाई के साथ आया और घंटों चाबी बनाने का बहाना करता रहा। इसी दौरान उसने गोदरेज की चाबी मांगी और चोरी कर ली। मंगलवार को जब अशोक अरोड़ा ने अलमारी खोली तो लॉकर से करीब 80 हजार रुपये, पांच सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन गायब मिली। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें