फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पनकीधाम स्टेशन का बदला स्वरूप, 25 करोड़ की लागत से मिलीं आधुनिक सुविधाएं, अब सफर होगा और भी आसान

Tue, 14 Jul 2026 02:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कानपुर के पनकीधाम रेलवे स्टेशन का 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया गया है। अब स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक लाउंज, स्वचालित सीढ़ियां, चौड़े रैंप और बेहतर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को मंदिर तक पहुंचने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पनकी धाम स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दिल्ली रूट स्थित पनकीधाम रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। करीब 25 करोड़ रुपये से स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय, एक्जीक्यूटिव लाउंज, रिटायरिंग रूम, आधुनिक टिकटिंग क्षेत्र और यात्री सुविधाओं का विकास किया गया है।

विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के अनुसार स्टेशन पर 40 फुट चौड़ा फुट ओवरब्रिज, 20 फुट चौड़े रैंप, स्वचालित सीढ़ियां, डिजिटल डिस्प्ले, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब यात्री यहां उतरकर पंचमुखी हनुमान मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें