Kanpur News: कानपुर केस्को ने बिजली बिल राहत योजना के पंजीकरण की तारीख 31 दिसंबर से बढ़ाकर तीन जनवरी कर दी है। दो किलोवाट तक के घरेलू और एक किलोवाट तक के वाणिज्यिक बकायेदार इस छूट का लाभ उठा सकते हैं।
कानपुर में बिजली बिल के बकायेदारों को केस्को ने राहत दी है। बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के अंतर्गत पंजीकरण के लिए प्रथम चरण की अवधि तीन दिन बढ़ा दी गई है। अभी पहले चरण में बिल बकायेदार उपभोक्ता एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक ही पंजीकरण करा सकते थे।
विज्ञापन
अब तीन जनवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। एलएमवी-1 (घरेलू) के अधिकतम दो किलोवाट भार तक और एलएमवी-2 (वाणिज्यिक) के एक किलोवाट भार के नेवर पेड व लॉन्ग अनपेड उपभोक्ता ही लाभ उठा सकते हैं। साथ ही विद्युत चोरी के सभी मामलों में राजस्व निर्धारण में छूट भी पा सकते हैं।