केडीए जोन-2 के प्रवर्तन दस्ते ने गुरुवार को पनकी गंगागंज में बुलडोजर चलवाकर अवैध प्लाटिंग, बाउंड्री तोड़ीं। इस प्रकार लगभग 20.59 करोड़ की जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराने का दावा किया। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में जोन - 2 के विशेष कार्याधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में पनकी गंगागंज की आराजी संख्या - 243 पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई बाउंड्री सहित अन्य निर्माण तोड़े।
इसी तरह इसी क्षेत्र की आराजी संख्या - 228, 229 में भी अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए। विशेष कार्याधिकारी ने मूल्यांकन कर बताया कि अभियान के दौरान तीनों आराजियों में 5580 वर्गमीटर जमीन खाली कराई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 20.59 करोड़ रुपये है।
अवैध कब्जों पर केडीए ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
कब्जेदारों को चेतावनी दी गयी कि यदि पुनः अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लोगों से अपील की कि वे अवैध निर्माण स्वयं हटा लें, अन्यथा प्राधिकरण नियमानुसार ध्वस्तीकरण करेगा।
अवैध कब्जों पर केडीए ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
ध्वस्तीकरण में होने वाला खर्च राजस्व की भांति संबंधित व्यक्तियों से वसूल किया जाएगा। कार्यवाही के दौरान सहायक अभियन्ता सीबी पांडेय, कैलाश सिंह, भूमि बैंक के अमीन राम लाल, रमेश प्रजापति, प्रवर्तन अनुभाग, पुलिस बल शामिल रहा।