फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बम के संपर्क में थे टांडा के दो कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आतंकी जलीस अंसारी उर्फ डॉक्टर बम के संपर्क में टांडा के दो कारोबारी भी थे। डॉक्टर बम के मोबाइल नंबर की काल डिटेल से खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां कारोबारियों की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। जल्द दोनों से पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन

1993 सीरियल ब्लास्ट का आरोपी जलीस अंसारी अजमेर जेल में सजा काट रहा था। 21 दिन की पैरोल के दौरान वह फरार हो गया था। मुंबई एटीएस के इनपुट पर यूपी एसटीएफ ने 17 जनवरी को जलीस को फेथफुल गंज से गिरफ्तार किया था। एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर जलीस को लेकर मुंबई चली गई थी। तब से वह मुंबई सेंट्रल जेल में है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ करने के साथ ही उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगालने में जुटी हैं।
पैरोल पर आने के बाद से ही हो रही थी बात
सूत्रों के मुताबिक पैरोल मिलने के बाद से जलीस ने मोबाइल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। जलीस की कॉल डिटेल में टांडा के दो कारोबारियों के नंबर मिले हैं। दोनों से लगातार उसकी बातचीत हो रही थी। पकड़े जाने से पहले भी उन नंबरों पर उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद से दोनों नंबर बंद हैं। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि कहीं जलीस के साथ किसी साजिश में तो ये भी नहीं शामिल हैं। फंडिंग करने में मदद करने का भी शक है। आशंका ये भी है कि कानपुर के बाद जलीस टांडा भी जाने वाला था।
विज्ञापन

कयूम का नहीं लगा सुराग
जलीस फेथफुलगंज निवासी अपने पुराने साथी कयूम से मिलने आया था। कयूम का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। शुरुआत में सुरक्षा एजेंसियों का कहना था कि कयूम कानपुर में ही है। अब उसके बाहर भाग जाने की आशंका बढ़ गई है। उसका मोबाइल शुरू से ही बंद है। ऐसे में उसको ट्रेस कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां उसके पुराने ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें