कानपुर में नवाबगंज स्थित सिंचाई विभाग के ऑफिसर्स कालोनी में पत्नी से विवाद के बाद सिंचाई विभाग के जई वीरेंद्र सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वर्तमान में उनकी तैनाती उन्नाव में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह (44) जेई थे। वह नवाबगंज स्थित ऑफिसर्स कालोनी में परिवार संग रहते थे।
उनकी पत्नी सपना बिल्हौर के एक स्कूल में टीचर हैं। दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। साल 2019 में मामला तलाक तक भी पहुंच गया था लेकिन परिवार वालों के बीच में पड़ने से दोनों साथ रहने को राजी हो गए थे। नवाबगंज थानाप्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि 25 तारीख को वीरेंद्र ने घर पर पिता की श्राद्ध और भोज का कार्यक्रम रखा था। लेकिन पत्नी सपना ने तबीयत खराब होने के चलते खाना बनाने से इनकार कर दिया था।