नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने पुलिस, पीडब्ल्यूडी, आरटीओ, एनएचएआई, राइट्स संस्था, जलकल विभाग के अधिका
- फोटो : Amar ujala
कानपुर शहर के 65 चौराहों पर आधुनिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट प्रणाली (आईटीएमएस) लगाई जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 35 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह जानकारी दो अप्रैल को नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में दी गई। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई।
मेट्रो स्टेशनों के पास पार्किंग, यातायात डायवर्जन, मोबिलिटी प्लान की बैठक में फैसला। नगर आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त (यातायात) को चौराहों की सूची भेजकर सुझाव देने के लिए कहा। यातायात सुधार के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजना बनाने के निर्देश भी दिए गए। इसमें जेब्रा क्रॉसिंग, सड़क मार्किंग और थर्मोप्लास्ट पेंट जैसी व्यवस्थाएं प्राथमिकता पर लागू होंगी।