फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल शिमला और कश्मीर से भी ठंडा है यूपी का ये शहर, टहलने निकले अधेड़ समेत 2 की मौत

Mon, 24 Dec 2018 02:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक
यूपी के कानपुर शहर में शनिवार रात ठंड ने पिछले चार साल का रिकार्ड तोड़ दिया। रात दो बजे न्यूनतम पारा लुढ़ककर 3.6 डिग्री आ गया। इससे पहले दिसंबर 2014 में न्यूनतम पारा इस स्तर पर पहुंचा था।
विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
इस सीजन का भी यह सबसे न्यूनतम पारा है। नैनीताल, शिमला और जम्मू-कश्मीर से भी कानपुर ज्यादा ठंडा रहा। इन जगहों पर न्यूनतम पारा पांच के ऊपर ही रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री कम 22 डिग्री रिकार्ड किया गया।

4 of 7
डेमो पिक
हालांकि पिछले दिन की अपेक्षा एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में धूप जरूर निकलेगी लेकिन बर्फीली हवाओं की वजह से असर कम रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
रात की हवा में नमी की मात्रा 10 प्रतिशत बढ़कर 94 पहुंच गई। दिन में 29 प्रतिशत पर ही स्थिर है। सीएसए के कृषि वैज्ञानिक और मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि पारा नीचे गिरने की वजह से आलू, सरसो और मटर जैसी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इन फसलों को पाला (अधिक ठंड) से बचाने के लिए उनकी पत्तियों पर राख का छिड़काव किया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
शनिवार रात दो बजे का तापमान
कानपुर- 3.6 डिग्री सेल्सियस 
शिमला- 5.6 डिग्री सेल्सियस 
नैनीताल- 5.19 डिग्री सेल्सियस 
जम्मू-कश्मीर- 5.29 डिग्री सेल्सियस 
देहरादून- 5.22 डिग्री सेल्सियस 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेमो पिक
टहलने निकले अधेड़ समेत दो की ठंड से मौत

कानपुर में शनिवार को टहलने निकले अधेड़ समेत दो की ठंड लगने से मौत हो गई। मूलरूप से महोबा निवासी दयाशंकर दुबे (50) अहिराना, ग्वालटोली में अपनी बहन गीता त्रिवेदी के घर पर रहते थे। गीता ने बताया कि शनिवार दोपहर भाई खाना खाने के बाद घर से टहलने निकले थे। शाम तक उनके घर नहीं लौटने पर तलाश की तो वह कचहरी के पास पार्क में बेसुध पडे़ मिले। तत्काल उर्सला में भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। इसी तरह प्रभारी नजीराबाद के 80 फिट रोड पर शनिवार देर रात एक रिक्शा चालक बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। गश्त कर रहे सिपाहियों ने उसे भर्ती कराया, जहां रविवार तड़के उसकी भी मौत हो गई। तलाशी में पैंट की जेब में मिले कागजों से उसकी पहचान काकादेव के अम्बेड़कर नगर निवासी मुकेश के रुप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने दोनों की मौत ठंड लगने की पुष्टि की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें