फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दरोगा से की मारपीट, लोडर से कुचलने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Dec 2022 06:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में दरोगा से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में दरोगा ने पिकअप चालक समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक युवक वहां से फरार हो गया।
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में दरोगा को बीच सड़क पर खड़ी पिकअप को हटाने के लिए कहना महंगा पड़ गया। पिकअप चालक ने साथियों संग मिलकर दरोगा की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्हें पिकअप से कुचलने का प्रयास किया। मामले में दरोगा ने पिकअप चालक समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल रवींद्र कुमार ने बताया कि रायपुरवा थाने में तैनात दरोगा रविंदर सिंह शुक्रवार शाम इलाके में गश्त कर रहे थे। अनवरगंज स्टेशन के पास एक पिकअप बीच सड़क पर खड़ा मिला। जाम लगता देख दरोगा रवींद्र ने चालक से पिकअप हटाने का कहा तो चालक ने साथियों संग मिलकर मारपीट शुरू कर दी। भागने के चक्कर में उन्हें कुचलने का प्रयास भी किया। बीच सड़क दरोगा से मारपीट होता देख इलाकाई लोगों ने तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक युवक वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी भान सिंह ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर चार के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें