शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंची महिला
आरोप है कि उस दौरान दरोगा ने हाथ पकड़ लिया। कहा, जहां जरूरत होगी वहां पूरी मदद करेंगे। वह शरीर छूने लगा। कहा कि रात 11 बजे फ्लैट पर आ जाना। इस पर वह बाहर भागीं। वहां एक भी महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी। एक पुलिसकर्मी व कई अन्य लोग यह देखकर हंस रहे थे। शनिवार को वह शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंची।
एसीपी पनकी को सौंपी गई है जांच
एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह ने बात सुनने के बाद जांच के लिए कार्यवाहक डीसीपी पश्चिम को शिकायत भेज दी। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि एसीपी पनकी को जांच सौंपी गई है। उन्होंने भी सीसीटीवी फुटेज देखे हैं। प्रथम दृष्ट्या आरोप संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। बहरहाल जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।