फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पंचर बनवा रहे किराना व्यापारी की कार से 90 हजार रुपये का बैग लेकर भागे स्कूटी सवार

Tue, 03 Nov 2026 07:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वारदात चमनगंज के भन्नाना पुरवा में हुई। पुलिस की तीन टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हैं।
विज्ञापन
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमनगंज थाना क्षेत्र के भन्नाना पुरवा में स्कूटी सवार दो युवक पंचर बनवा रहे किराना व्यापारी की कार से रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब 90 हजार रुपये रखे थे। वारदात संगीता टॉकीज के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिवली निवासी किराना व्यापारी सत्यम कार से आए थे। भन्नाना पुरवा में उनकी कार पंचर हो गई। वह कार से उतरकर पंचर बनवा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक पहुंचे और कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले।
Trending Videos
विज्ञापन

घटना की जानकारी देता पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। बैग में करीब 90 हजार रुपये थे। घटना की सूचना पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने व्यापारियों से मौके पर पहुंचकर पीड़ित का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें