फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फ्लाइट लेट होने से एक घंटे विलंब से रवाना हुई भारतीय-न्यूजीलैंड की टीम

Tue, 30 Nov 2021 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुंबई रवाना हुई भारत न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें मंगलवार को एक घंटे विलंब से फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हुईं। दोपहर 2:40 बजे दोनों टीमें अलग-अलग बसों से निकलीं पर दस मिनट बाद होटल लौट आईं। अचानक टीमों की वापसी से होटल प्रबंधन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी हैरान हो गए।
विज्ञापन


बाद में पता चला कि मुंबई की फ्लाइट एक घंटे विलंब से रवाना होगी। ऐसे में टीमें 3:40 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुईं। रवानगी से पहले दोनों टीमों को होटल प्रबंधन ने बधाई दी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के चेहरे पर मैच ड्रॉ कराने की खुशी दिख रही थी।

भारतीय खिलाड़ियों में जीत न पाने का मलाल साफ नजर आ रहा था। वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे से हाथ मिलाकर दोबारा कानपुर का आग्रह किया तो रहाणे बोले, ईश्वर चाहेंगे तो जल्द ही ग्रीनपार्क में मैच खेलने आऊंगा।
विज्ञापन


वहीं, एयरपोर्ट जाते समय जब दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बसों पर सवार हो रहे थे तो दर्शक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर को देखकर उनका नाम चिल्लाने लगे। प्रशंसकों को देखकर गावस्कर ने उनका अभिवादन किया।  
 
होटल स्टाफ की सराहना की
दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने होटल स्टाफ की सराहना की। खिलाड़ियों ने कहा कि होटल प्रबंधन ने बेहतरीन इंतजाम किया था। हम लोगों के लिए 100 कर्मचारी क्वॉरंटीन रहे, सभी का तहे दिल से आभार। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें