फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कत्था कारोबारी के यहां मिला एक करोड़ कैश सीज, अंडर बिलिंग के साक्ष्य भी मिले, पिछले दस्तावेज गायब

Wed, 09 Mar 2022 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

छापे से चार दिन पहले कत्था कारोबारी ने एक बड़ी पार्टी की थी। इसमें मशहूर सिंगर अदनान सामी आए थे। प्राइवेट पार्टी में शहर के तमाम रईस भी शामिल हुए थे। ऐसे में ये पार्टी भी जांच के दायरे में आ गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कत्था कारोबारी शिशिर अवस्थी के यहां मारे गए आयकर छापे में एक करोड़ एक लाख रुपये की नकदी मिली है। कोई दस्तावेज न दिखा पाने पर नकदी सीज कर दी गई है। इसके अलावा पांच करोड़ से अधिक के अंडर बिलिंग के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं एक साल के अलावा बीते सालों के दस्तावेज (बिल बुक, बहीखाते आदि) भी नहीं मिले हैं। इससे बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका जताई जा रही है। कत्था कारोबारी के स्वरूप नगर स्थित आवास, नयागंज, मोती मोहाल और काहूकोठी स्थित कार्यालय और गोदाम में मंगलवार सुबह आयकर टीमों ने छापा मारा था।

एक टीम उन्नाव औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में भी जांच करने पहुंची थी। पहले दिन कारोबारी के प्रतिष्ठान से 65 लाख रुपये कैश मिले थे। तीन लॉकर सील किए गए थे। देर रात तक चली जांच में यह रकम एक करोड़ पार कर गई। सूत्रों के अनुसार कारोबारी लंबे समय से अंडर बिलिंग कर रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि पहले कारोबारी बड़े पान मसाला ब्रांडों को कत्था सप्लाई करता था, लेकिन कोरोना से पहले बंद कर दिया था। 
विज्ञापन


चार दिन पहले हुई पार्टी में आए थे अदनान सामी
छापे से चार दिन पहले कत्था कारोबारी ने एक बड़ी पार्टी की थी। इसमें मशहूर सिंगर अदनान सामी आए थे। प्राइवेट पार्टी में शहर के तमाम रईस भी शामिल हुए थे। ऐसे में ये पार्टी भी जांच के दायरे में आ गई है। अदनान उस दिन दो और पार्टियों में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें