फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस सहायता केंद्र में टोपी पहनकर नशेबाज दरोगा बनकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया

Tue, 02 Sep 2025 11:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दरोगा की कुर्सी पर बैठा नशेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रावतपुर के मसवानपुर चौराहे पर बने पुलिस सहायता केंद्र में दरोगा की टोपी पहनकर नशेबाज दरोगा बनकर उनकी कुर्सी पर बैठ गया। लोग उसे हटने के लिए बोलते रहे लेकिन वह नहीं माना। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक नशेबाज युवक दरोगा की टोपी पहने हुए नजर आ रहा है। युवक को पूरी तरह से पुलिसिया अंदाज में कुर्सी पर बैठा देख लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। युवक की पहचान मसवानपुर निवासी शीलू के रूप में हुई है। रावतपुर इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि चौराहे के पास एक एक्सीडेंट हुआ था। पिकेट पुलिस वहां थी तभी नशेबाज ने मेज पर रखी दरोगा की टोपी पहनकर कुर्सी पर बैठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें