फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: शराब पार्टी में विवाद, युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या, दो आरोपियों पर रिपोर्ट

Tue, 02 Sep 2025 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी लेतीं अपर एसपी वंदना सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में मंगलवार की दोपहर शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी वंदना सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुढ़ा गांव निवासी उदयभान अहिरवार (35) अपने दो अन्य साथियों के साथ दोपहर करीब दो बजे बारिश बंद होने पर घर के एक कमरे में बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। खाने में अंडाकरी बनाई जा रही थी। तभी शराब पीने के दौरान उसकी साथियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दबंगों ने उदयभान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन व शरीर के अन्य अंगों में एक के बाद एक कई प्रहार किए। इससे उदयभान की मौके पर मौत हो गई। तब दोनोंं आरोपी भाग निकले।

मृतका की बेटी खुशबू ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने पिता की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या की है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ चरखारी रविकांत गोंड पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों से जानकारी ली। अपर एसपी का कहना है कि गुढ़ा गांव में खाना बनाते समय दो लोगों पर युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जांच कराई जा रही है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के पिता मैयादीन की तहरीर पर गांव के ही मूलचंद्र और भारत सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियोंं को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें