फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में महेश त्रिवेदी बोले- विधायकों को तो 10 फीसदी कमीशन मिल ही रहा है

Fri, 12 Sep 2025 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बैठक के विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि हमें तो विधायक निधि का 10 प्रतिशत कमीशन भी मिल रहा है, ईमानदारी की बात तो यह है। उनकी इस बात पर कार्यकर्ता जोरदार तालियां बजाते हैं।
विज्ञापन
विधायक महेश त्रिवेदी का वायरल वीडियो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायकों को तो 10 फीसदी कमीशन मिल ही रहा है। कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं मिल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में यह बात कहते हुए किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब का है यह पता नहीं चल सका है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

http://

वायरल वीडियो में सेवा पखवाड़ा की किसी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक कह रहे हैं कि हमें तो विधायक निधि का 10 प्रतिशत कमीशन भी मिल रहा है, ईमानदारी की बात तो यह है। उनकी इस बात पर कार्यकर्ता जोरदार तालियां बजाते हैं। वह आगे कहते हैं कि तुम लोगों को क्या मिल रहा है, तुम लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। तो कम से कम मानव को ही कमा कर हम ऊपर चले जाएं तो क्या दिक्कत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें