कानपुर में स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय जेके कैंसर संस्थान में मंगलवार देर रात एक मरीज ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। मरीज अपनी कैंसर की बीमारी से काफी परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह जब घटना की जानकारी हॉस्पिटल में फैली, तो तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं
कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी राकेश कुमार (50) खेती किसानी करते थे। परिवार में पत्नी किरन देवी, बेटा अंश कुमार, बेटी गौरी और मां महादेवी हैं। बेटे अंश ने बताया कि पिछले दो वर्षों से पिता का इलाज जेके कैंसर हॉस्पिटल में चल रहा था। उनको मुंह का कैंसर था जिसका इलाज डॉ. अर्चना सिंह कर रही थी। समय-समय पर कीमो चढ़वाने के लिए हॉस्पिटल में आना पड़ता था।