फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नगर निगम अधिकारी के बंगले में मिला बुजुर्ग महिला का शव, खाना और साफ-सफाई का करती थी काम, जांच शुरू

Wed, 21 May 2025 02:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में नगर निगम अधिकारी के बंगले में बुजुर्ग महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : kanpur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बंगले पर काम करने वाली बुजुर्ग महिला का मंगलवार रात शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

काकादेव थानाक्षेत्र के विकास नगर निवासी राजमिस्त्री बाबूराम की  पत्नी रेशमा देवी ()70 मोतीझील स्थित एक नगर निगम के अधिकारी के बंगले पर खाना और साफ सफाई का काम करती थीं। बेटे अरुण और अनिल ने बताया कि मां रोज की तरह मंगलवार सुबह सात बजेघर से बंगले गई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों का किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं
बताया कि रात 8.30 बजे बंगले में अधिकारी के पहुंचने पर जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत से दरवाजा तोड़ा, जहां बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल परिजनों का किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें