प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा को मिली सौगात
- फोटो : amar ujala
कानपुर में घाटमपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत समुही के मजरे भटपुरवा में 15.36 लाख से नए विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। डीएम के अनुसार शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। मालूम हो कि प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा में मौजूद मात्र दो कमरों में कुल 122 बच्चों की पर्याप्त बैठने की व्यवस्था न होने पर शनिवार को बच्चों ने प्रदर्शन किया था।
काफी समझाने के बाद भी बच्चे अपनी कक्षाओं मे नहीं गए थे और नारेबाजी करते रहे थे। चार घंटे प्रदर्शन के बाद बारिश होने पर सभी अपने घरों को लौट गए थे। ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2023 में जर्जर हिस्सा गिराए जाने के बाद से केवल दो ही कमरों में बच्चों को ठूंस कर पढ़ाई कराई जाती है। तीन साल से लगातार मांग किये जाने के बाद भी नया भवन नहीं बनाया गया है।