फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईआईटी में पीएचडी शोधार्थी ने छठवीं मंजिल से कूदकर दी जान, 22 दिन में दूसरी माैत

Tue, 20 Jan 2026 05:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छात्र राजस्थान के चुरू का रहने वाला था और अर्थ साइंस से पीएचडी कर रहा था। एंजायटी की बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन
स्वरूप ईश्वराम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी में मंगलवार को राजस्थान के पीएचडी शाेधार्थी स्वरूप ईश्वराम (25) ने न्यू एसबीआरए की छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। कल्याणपुर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। संस्थान में 22 दिनों में यह दूसरी मौत है। इससे पूर्व 29 दिसंबर 2025 को बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र जय सिंह मीणा ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन


एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार के मुताबिक, राजस्थान के चुरु जिले के स्वरूप ईश्वराम ने 2023 में अर्थ साइंस की पीएचडी सीट में दाखिला लिया था। उन्हें न्यू एसबीआरए में कमरा नंबर एए 21 आवंटित हुआ। यहां पर पत्नी मंजू और दो वर्षीय बेटी के साथ रह रहे थे। स्वरूप ईश्वराम कुछ दिनों से अवसाद में थे। कैंपस में बनी काउंसिलिंग सेल से उनकी काउंसिलिंग चल रही थी। सोमवार को भी सेल के विशेषज्ञों से परामर्श लेने गए थे।

विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब 1:15 बजे छठवीं मंजिल की बालकनी से अचानक कूद गए। वह नीचे गिरने से पहले गार्डन में लगे बिजली के खंभे से टकराए थे। निजी सुरक्षाकर्मी और संस्थान का अस्पताल स्टाफ उन्हें शारदानगर के नर्सिंगहोम लेकर पहुंचा। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने संस्थान प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। स्वरूप ईश्वराम के परिजन घर से निकल चुके हैं।
विज्ञापन

मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा को आवंटित होता न्यू एसबीआरए
संस्थान में शादीशुदा शोधार्थियों को ओल्ड एसबीआरए और न्यू एसबीआरए आवंटित होता है। स्वरूप ईश्वराम भी पत्नी व बेटी के साथ रह रहे थे। घटना के बाद बिल्डिंग के पीएचडी शोधार्थियों ने शोक जताया। देर रात परिसर में कैंडल मार्च भी निकाला गया।

शोधार्थी के कमरे की जांच करेगी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अन्य पीएचडी शोधार्थियों से जानकारी जुटाने पर पता चला है कि स्वरूप ईश्वराम 2021 से अवसाद की समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने अपनी समस्या साथियों और काउंसिलिंग सेंटर के विशेषज्ञों को भी बताई थी। उनकी नियमित काउंसिलिंग चल रही थी। सुसाइड नोट ढूंढने के लिए उनके कमरे की एक बार जांच कराई जाएगी। कमरे के बाहर संस्थान की सिक्योरिटी लगा दी गई है।

आवासीय क्षेत्र में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग के आसपास जांच में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे मिले। अन्य जगहों के सीसीटीवी कैमराें की फुटेज मांगी गई है। शोधार्थियों के परिजनों का भी इंतजार किया जा रहा है। बुधवार की सुबह तक उनके कैंपस में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें