फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशाग्र हत्याकांड: ट्यूशन टीचर व उसके प्रेमी समेत तीन दोषी करार, 22 को सुनाई जाएगी सजा…मां बोली- फांसी हो

Tue, 20 Jan 2026 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कुशाग्र हत्याकांड मामले में सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने मंगलवार को ट्यूशन टीचर व उसके प्रेमी समेत तीन को दोषी करार दे दिया है। कोर्ट सजा के बिंदु पर 22 जनवरी को सुनवाई करेगी
विज्ञापन
kushagra murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के चर्चित कुशाग्र हत्याकांड अपर जिला जज 11 सुभाष सिंह ने कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचित वत्स, उसके प्रेमी प्रभात शुक्ला और साथी शिवा गुप्ता तीनों को अपहरण और हत्या का दोषी करार दे दिया है। कोर्ट सजा के बिंदु पर 22 जनवरी को सुनवाई करेगी। इसके बाद सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन

रायपुरवा में रहने वाले हाईस्कूल के छात्र कुशाग्र कनोडिया की 30 अक्तूबर 2023 को कोचिंग जाते समय अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में कुशाग्र की ट्यूशन टीचर रचिता वत्स, उसके प्रेमी प्रभात शुक्ला और साथी शिवा गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

कोर्ट में सजा सुनने पहुंचे परिजन - फोटो : amar ujala

तीनों को अपहरण और हत्या का दोषी करार दिया
एडीजीसी भाष्कर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर कुशाग्र का शव प्रभात शुक्ला के घर के बाहर बने कमरे से बरामद किया गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट भेजी थी। एडीजीसी भास्कर मिश्रा ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई और अभियोजन की ओर से 14 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने मंगलवार को तीनों को अपहरण और हत्या का दोषी करार दे दिया है।

आरोपियों को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala



फैसला सुनने सूरत से आए माता-पिता

घटना के बाद से कुशाग्र के माता-पिता सूरत चले गए थे और वहीं पर बस गए। मंगलवार को फैसला सुनने के लिए कोर्ट पहुंची कुशाग्र की मां सोनिया, पिता मनीष और चाचा सुमित कानोडिया का बुरा हाल था। दोषी करार दिए जाने के बाद मां-बाप ने कहा कि आरोपियों को फांसी होनी चाहिए।

विज्ञापन

Kushagra Murder Case - फोटो : अमर उजाला

छात्र करेंगे अध्ययन, नजीर बनेगा फैसला
डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि कोर्ट ने तीनों को दोषी करार देते हुए कहा कि यह फैसला नजीर बनेगा। कानून के छात्र इसका अध्ययन करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें