फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपी बार काउंसिल का चुनाव जीते तो मौलिक अधिकारों के लिए होगा राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Mon, 05 Jan 2026 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल चुनाव में सदस्य पद के प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक ऐसा व्यक्ति जिसे मैं जानता तक नहीं उसने मेरी प्रत्याशिता रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। अगर मैं यूपी बार काउंसिल का चुनाव जीता तो कार्य बहिष्कार के अधिवक्ताओं के मौलिक अधिकार के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन करूंगा। यह विचार यूपी बार काउंसिल चुनाव में सदस्य पद के प्रत्याशी और बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व महामंत्री नरेश चंद्र त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में रखे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस निवासी फखरुद्दीन अली अहमद ने उनके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसमें कहा था कि नरेश चंद्र त्रिपाठी कट्टा गुरु कहलाते हैं। हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका में उन्हें सजा सुनाई थी इसलिए उनका नामांकन खारिज किया जाए। हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका के संबंध में पारित आदेश को देखने के बाद फखरुद्दीन की याचिका को निराधार पाते हुए उसे निरस्त कर दिया है। नरेश ने बार एसोसिएशन में अपने महामंत्री व अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान अधिवक्ता हितों में किए गए संघर्षो के बारे में बताया। अधिवक्ता हितों की मांगों से संबंधित अपने 15 सूत्री घोषणा पत्र को भी दिखाया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीते तो सबसे पहले अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की पाबंदी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करके इस पाबंदी को तुरंत हटवाया जाएगा। वार्ता के दौरान नरेश मिश्रा, सियाराम पाल, शशिकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें