फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: गोवंश के कटे सिर सड़क पर रखकर बजरंगियों का हंगामा, सीओ से झड़प

Mon, 05 Jan 2026 08:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हुसैनगंज चौराहे पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चितीसापुर गांव के पास माइनर में गोवंश के दो कटे सिर मिलने पर सोमवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। कार्यकर्ता बाइक से कटे सिर लेकर करीब चार किलोमीटर दूर कस्बे के चाैराहे पर पहुंचे और सड़क पर सिर रखकर हंगामा करने लगे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की माैके पर पहुंचे सीओ सिटी की कार्रवाई को लेकर झड़प भी हुई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गोकशी की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर कठेरवां माइनर में गोवंश के कटे सिर पड़े होने की सूचना पर बजरंग दल के संयोजक राहुल अग्निहोत्री, प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय मौके पर पहुंचे। इस दाैरान कार्यकर्ताओं ने फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया जिसे लेकर पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई।

इसके बाद कार्यकर्ता कटा सिर बाइक से लेकर हुसैनगंज चौराहे पहुंचे और सड़क किनारे सिरों को हंगामा करने लगे। इस दाैरान पुलिस पर कई आरोप लगाए और अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ सिटी गौरव शर्मा कोतवाली व मलवां थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दाैरान सीओ सिटी से कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कटे हुए सिरों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


साथ ही बजरंगदल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू को थाने ले गई। हालांकि करीब एक घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि झड़प जैसी बात नहीं है। एसआई रविकांत की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों पर गोकशी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
बजरंगज दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है पिलखनी गांव में कुछ दिन पहले गोकशी की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी लेकिन मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। कहा कि इससे जाहिर होता है कि पुलिस की आरोपियों से मिलीभगत है।

24 घंटे के अंतराल में काटे गए गोवंश
हुसैनगंज पशु चिकित्सालय के डाॅ. राजकुमार दिवाकर ने गोवंश के कटे हिस्सों का पोस्टमार्टम किया। डाॅक्टर के मुताबिक गोवंश के कटे हिस्से 24 घंटे पहले के हैं। गोवंश रविवार या फिर शनिवार रात को काटे गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें