हंगामा करते परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया
वहीं घटना के दूसरे दिन मृतक युवक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो बोल रहा है कि मेरा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। मैं अपने धर्म के रस्ते चलूंगा...पूरे देश में इस तरह का काम हो रहा है। युवक जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में उसने किसी का नाम नहीं लिया।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
बहन ने बताई लखनऊ की घटना
मृतक की बहन निशा सिंह ने बताया कि भाई रोहित 26 जनवरी को छोटी बहन के घर लखनऊ गया था। तब उन्नाव से लखनऊ के चार बाग तक काल रिसीव नहीं हुई थी। बहन के घर पहुंच कर उसने रोते हुए जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात बताई थी। उसने बताया था कि चार लोग ट्रेन में मिले थे, जिन्होंने उसके साथ मारपीट की और चार बाग में एक मजार पर भी ले गए थे।
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : amar ujala
http://
तहरीर के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
परिजनों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद परिजनों ने शव को घर के पास चौराहे पर रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने के प्रयास में जुटी है। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि युवक का वीडियो सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।