Kanpur News: चकेरी एयरपोर्ट से इंडिगो ने हैदराबाद की फ्लाइट को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। अब यात्रियों को केवल तीन शहरों दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू के लिए ही विमान सेवा उपलब्ध होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में चकेरी एयरपोर्ट से अब तीन शहरों के लिए ही फ्लाइट उड़ान भरेंगी। इंडिगो एयरलाइंस ने 16 जून से हैदराबाद की फ्लाइट अगले आदेश तक बंद कर दी है इससे यात्री लखनऊ से फ्लाइट की बुकिंग करा रहे हैं। सांसद रमेश अवस्थी ने कुछ माह पहले नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर नवी मुंबई, जेवर, कोलकाता समेत अन्य शहरों की फ्लाइट के लिए मांग की थी।
विज्ञापन
अभी नई फ्लाइट शुरू भी नहीं हो पाईं कि 16 जून से इंडिगो एयरलाइंस ने हैदराबाद जाने वाली उड़ान बंद कर दी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने कानपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद की फ्लाइट अगले आदेश तक के लिए बंद कर दी है। फिलहाल बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट उड़ान भरेंगी।