कानपुर। शहर के तीन डाॅक्टरों से 5.71 करोड़ की साइबर ठगी करने का आरोपी नरेंद्र सिंह जिस दिन क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा है। वह उससे एक दिन पहले ही जमानत पर डीग जेल से बाहर आया था। वह वहां भी ठगी के मामले में ही जेल गया था। नवंबर 2025 में आजादनगर निवासी प्रवीण सारस्वत से 3.30 करोड़, तिलकनगर निवासी डॉ. राजीव रंजन से 1.03 करोड़, केशवपुरम आवास-विकास निवासी कीर्ति निधिमान सिंह से करीब 1.38 करोड़ की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ितों ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्राइम ब्रांच ने मामले की विवेचना के बाद 27 दिसंबर को आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में राजस्थान के डीग के कुमेरा निवासी नरेंद्र कुमार पर 25 हजार का इनाम घोषित था। टीम ने सर्विलांस की मदद से उसे शनिवार को डीग जिले से गिरफ्तार किया था। संवाद